Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Suicide

suicide

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में एक फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई।

कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती निवासी 23 वर्षीय विजय कुमार पुत्र कल्लू ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह चंद्रपाल के मकान में किराए पर रहता था। मूलरूप से सीतापुर का रहने वाला था। परिवार में पत्नी सुमन देवी के अलावा मासूम बच्ची महक है। वह निर्यात फर्म में पैकिंग का काम करता था।

रविवार रात विजय ने अपने भाई कुलदीप और बहनोई इंद्रजीत के साथ दारू पार्टी का आयोजन किया था। देर रात तक पार्टी चली थी। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। इसी बीच विजय कुमार ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी सुमन देवी की नींद खुली तो उसने पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पाकर कटघर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।

परिजनों से घटना के संदर्भ में जानकारी की। इस दौरान सभी ने सब कुछ ठीक-ठाक बताया। घटना को लेकर सभी लोग अचंभित नजर आए। वहीं मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि रात में शराब की हट्टी पर कुछ लोगों ने पति के रुपये छीन लिए थे। हो सकता है कि इस कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया हो। पोस्टमार्टम में भी फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।

कटघर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version