Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, दोनों के प्रत्याशियों को मिली इतनी सीटें

Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary

Akhilesh Yadav, Jayant Chaudhary

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के 29 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरूवार को जारी की गयी। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार 29 सीटों में से 19 पर राष्ट्रीय लोकदल और 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी।

रालोद द्वारा जारी सूची में कैराना से नाहिद हसन समाजवादी पार्टी, शामली से प्रसन्न चौधरी रालोद, चरथावल से पंकज मलिक समाजवादी पार्टी, पुरकाजी से अनिल कुमार रालोद और खतौली से राजपाल सिंह सैनी रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

इसी तरह नहटौर से मुंशी राम रालोद, किठौर से शाहिद मंजूदर सपा, मेरठ से रफीक अंसारी सपा, बागपत से अहमद हमीद रालोद और लोनी से मदन भैया रालोद के प्रत्याशी होंगे।

साहिबाद से अमर पाल शर्मा सपा

मोदीनगर से सुदेश शर्मा रालोद

धौलाना से असलम चौधरी सपा

हापुड़ से गजराज सिंह रालोद

जेवर से अवतार सिंह भड़ाना रालोद

बुलन्दशहर से हाजी यूनुस रालोद

स्याना से दिलनवाज खान रालोद

खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद

कोल से सलमान सईद सपा

अलीगढ़ से जफर आलम सपा

सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू रालोद

छाता से तेजपाल सिंह रालोद

गोवर्धन से प्रीतम सिंह रालोद

बल्देव से बबिता देवी रालोद

आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील सपा

आगरा देहात से महेश कुमार जाटव रालोद

फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर रालोद

खैरागढ़ से रौतान सिंह रालोद

बाह से मधुसूदन शर्मा सपा

Exit mobile version