Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt

संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। संजय दत्त की अगली फिल्म का एलान कर दिया गया है। इसका नाम ‘आखिरी सवाल’ है। संजय दत्त फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जानिए कब देख सकेंगे संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘आखिरी सवाल’

‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने आज फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

स्टार कास्ट

‘आखिरी सवाल’ फिल्म में संजय (Sanjay Dutt) के अल्वा अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कथित तौर पर संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म एक प्रोफेसर और रिसर्च स्कॉलर के इर्द गिर्द घूमेगी।

Exit mobile version