Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार में देश के खजाने पर पहला अधिकार किसानों व गरीबों का : राधा मोहन

radha mohan

radha mohan

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश मामले के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आज यहां कहा कि भाजपा को स्थायी सत्ता तभी मिलेगी जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कब्जा होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत प्राप्त करने के लिए संगठनात्मक ढांचा को सक्रिय व मजबूत बनाना है। पार्टी पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य पंचायत चुनाव नही लड़ पायेंगे। पार्टी जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ेगी।

सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला में जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहाकि हमारी सरकार में देश के खजाने पर पहला अधिकार किसानों व गरीबों का है। ग्रामीण क्षेत्र का डेटाबेस लेकर एक्शन प्लान तैयार करना होगा।

लखनऊ: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्त्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि एक – एक गांव व एक- एक बूथ को जीतने की रणनीति बनाकर पंचायती राज की लहलहाती फसल को काटकर जीत का डंका बजाना है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत से हम गांव गरीब किसान के विकास की गति को और तेजी से आगे ले जा सकते है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। कार्यकर्त्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन के बीच पहुँचाना होगा।

आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार गांवो व गरीबों के विकास की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होगी। हमको ताकत व तन्मयता से जुटकर काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।

Exit mobile version