Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का रिलीज हुआ पहला स्टंट प्रोमो,

First stunt promo of Khatron Ke Khiladi season 11 released,

First stunt promo of Khatron Ke Khiladi season 11 released,

छोटे पर्दे का स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस समय शो की शूटिंग केपटाउन में चल रही है। कुछ दिनों पहले शो का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका था और अब दूसरा प्रोमो चैनल ने शेयर किया है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) बिजली के झटकों की वजह से रोते हुए नजर आ रहे हैं और शो के होस्ट रोहित शेट्टी उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

वीडियो में अर्जुन एक इलैक्ट्रिक टावर पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान जब वह गलत तार को छू लेते हैं तो उन्हें करंट लगता है जिसके बाद वह रोने और चिल्लाने लगते हैं। तब रोहित शेट्टी कहते हैं- बिजली ते झटकों ने दिला दी इनको याद नानी। वीडियो में अर्जुन दोबारा टास्ट करते हुए नजर आते हैं साथ ही श्रीदेवी का गाना हवा हवाई एक ट्विस्ट के साथ गाते हैं। वह कहते हैं बिजली गिराने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको बिजलानी बिजलानी। इसके बाद वह रोहित शेट्टी को कहते हैं सर मेरा बारबेक्यू हो रहा है। वीडियो के आखिरी में रोहित कहते हैं ये डर है और डर का बैटलग्राउंड। केप टाउन में आपका स्वागत है।

अनुपमा की कहानी में आने वाला है नया मोड़, एक नहीं दो लोगों की होगी नई एंट्री

चैनल ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- डेयरडेविल बनने की राह में हैं बिजली के झटके। लिमिटलेस डर और एंटरटेनमेंट ले कर आ रहे हैं खतरों के खिलाड़ी। जल्द ही। आपको बता दें शो में अर्जुन के साथ राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, सना मकबूल, निक्की तंबोली, विशाल राज सिंह और वरुण सूद नजर आने वाले हैं।

 

Exit mobile version