• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बीमारी को कंट्रोल करता है मछली का सिर

Writer D by Writer D
17/03/2026
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Fish

Fish

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालों की खूबसूरती हो या फिर बात डिप्रेशन से निजात पाने की, मछली (Fish) का सेवन दोनों ही परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करता है। मछली का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले कई अद्भुत फायदे तो आप पहले से ही जानते होंगे, लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि मछली से ज्यादा उसका सिर का हिस्सा पौष्टिक होता है। जी हां मछली का सिर कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट से भरपूर होता है।

यही वजह है कि मछली के सिर (Fish Head) को सेहत के लिए हेल्दी फूड्स में शामिल किया जाता है। मछली का सिर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसका सेवन करने से व्यक्ति कई जानलेवा बीमारियों से भी दूर रहता है। मछली के सिर का सेवन करने से व्यक्ति की शुगर कंट्रोल होकर उसकी इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। आइए आज आपको मछली के सिर का सेवन करने से मिलने वाले ऐसे ही कुछ गजब के फायदे बताते हैं जिन्हें सुनकर आप रोजाना इसका सेवन करना चाहेंगे।

कोलेस्ट्रॉल रखता है कंट्रोल-

मछली के बाकी शरीर की तुलना में उसके सिर का हिस्सा अधिक पौष्टिक होता है। मछली के सिर में सैचुरेटेड फैट काफी कम होता है। जिसकी वजह से इसका सेवन करने वाले व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और व्यक्ति हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के खतरे से बहुत दूर रहता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद-

झड़ते बालों के साथ अगर आप चीजें रखकर भूलने लगे हैं तो मछली के सिर का सेवन शुरू कर दें। विशेषज्ञों के अनुसार मछली के सिर में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो मनुष्य की याददाश्त को दोगुना अच्छा कर देता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है-

मछली के सिर के हिस्से में विटामिन ए अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन ए व्यक्ति की आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है और लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों की आंखों की शक्ति कमजोर है उन्हें हफ्ते में एक बार मछली के तेल का सेवन जरूर करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता-

मछली के सिर में मौजूद विटामिन ए व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी करने के लिए भी जाना जाता है।

डिप्रेशन होता है दूर-

कई रिसर्च बताती हैं कि ओमेगा 3 फैटी एसिड और डीएचए वाले आहार का सेवन करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों से बचाव होता है। मछली के सिर में मौजूद विटामिन ए के अलावा उसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर ऑस्किडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं।

डायबिटीज और गठिया रोग में भी राहत-

मछली के सिर का सेवन करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। जिसकी वजह से मधुमेह ,गठिया रोग और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

हफ्ते में कितने दिन करें मछली का सेवन-

सप्ताह में कम से कम 1-2 बार अगर व्यक्ति मछली के सिर का सेवन करें, तो वो कई जानलेवा बीमारियों से जीवन भर दूर रहता है।

Tags: benefits of eating fishbenefits of eating fish everydaybenefits of eating fish eyesbenefits of eating fish for skin and hairbenefits of eating fish headbenefits of fish oilfish eating controls diabetesfish eating relieves depressionकतला मछली खाने के फायदेबासी मछली खाने के फायदेमछली का सिर खाने के फायदेमछली का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाता हैमछली खाने के फायदेमछली खाने से मिलने वाले लाभ
Previous Post

महिलाओं के लिए जरूरी है शतावरी का सेवन

Next Post

खांसी से छुटकारा दिलाता है शहद, जाने इस्तेमाल का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Honey Face Pack

खांसी से छुटकारा दिलाता है शहद, जाने इस्तेमाल का तरीका

यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में फिर सियासी बवाल, सिद्धू ने दिया इस्तीफा

28/09/2021
school closed

यूपी में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर, शीतलहर ने स्कूलों में लगाया ताला

30/12/2024
Grenade Attack

सेना का जवान राजौरी से गिरफ्तार, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को दी थी ट्रेनिंग

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version