Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी हिरासत में

Gang Rape

Gang Rape

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसी के गांव के पांच लड़कों ने कथित रूप से मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उसके भाई की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में चार आरोपियों की पहचान की है। वे सभी उसकी जान-पहचान के हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version