• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूट के आरोप में पांच गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

Writer D by Writer D
12/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने लूट के आरोप में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से हजारों रुपये नगद, तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि बरामद हुई नकदी आरोपितों ने 5 जनवरी को इलाके से ही लूटी थी।

थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिर तारी के लिए डालीगंज पुल के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर दो इनोवा गाडिय़ां पहुंच गई। पुल के पास भारी पुलिस बल और चेकिंग अभियान होता देख आरोपित गाड़ी समेत भागने का प्रयास करने लगे।

इस पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपितों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम फैजुल्लागंज सीतापुर रोड मडिय़ांव निवासी राजीव, सराय डालीगंज हसनगंज निवासी अब्दुल मोमीन, अतरौली हरदोई निवासी कल्लन उर्फ सौरभ मिश्रा, फैजुल्लागंज मडिय़ांव निवासी मेराज गाजी और ग्राम रंजीतपुर मोह मदपुर बाराबंकी निवासी अनमोल अवस्थी बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित मेराज मूल रूप से सीतापुर ग्राम गछीन पुरवा उल्लाह का रहने वाला है।

दहेज की बात को लेकर पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार

मेराज ही गिरोह का मास्टर माइण्ड है। आरोपितों ने 5 जनवरी को चौक निवासी अजय अग्रवाल से 40 हजार रुपये लूट लिए थे। पूछताछ में आरोपितों ने राजधानी में कई लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा है। आरोपितों के कब्जे से 18 हजार रुपये नगद, तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ व दो इनोवा कार बरामद की हैं।

पुलिस का दावा है कि 18 हजार रुपये लूट के हैं। आरोपितों से अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

नाबालिग से शोहदे ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार: ए के शर्मा

21/03/2026
PMEGP Scheme
उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तीकरण की नई पहचान: 25 लाख के ऋण की नींव पर निकिता ने खड़ा किया ईंट का कारोबार

21/03/2026
Baba Farsa
Main Slider

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

21/03/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 11 की मौत

21/03/2026
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

21/03/2026
Next Post

नाबालिग से शोहदे ने की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

UP Assembly By-election

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

12/07/2023
SBI

एसबीआई के कर्मचारियों को लगने वाला है बड़ा झटका, 30 हजार लोगों को देगी वीआरएस

07/09/2020
happiest minds ipo

नए साल में ये शेयर कर सकते हैं आपको मालामाल, विशेषज्ञों ने जतायी उम्मीद

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version