Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल

कनक दुर्गा मंदिर मंदिर

कनक दुर्गा मंदिर मंदिर में भूस्खलन

नवरात्र की हलचल के बीच विजयवाड़ा के मशहूर कनक दुर्गा माता मंदिर परिसर में कल अफरातफरी मच गई। जब मंदिर परिसर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे उसी वक्त भूस्खलन हो गया, मलबे में कई लोग दब गए। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

कनक दुर्गा माता का मंदिर इंद्रकीलाद्रि पहाड़ी पर स्थित है। भूस्खलन के दौरान मंदिर के करीब पहाड़ी की चट्टानें तक नीचे गिर गई। मलबा मंदिर के पास बने शेड पर जा गिरी। इससे भक्तों में दहशत फैल गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

इसके बाद आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मंदिर के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 70 करोड़ रुपये की घोषणा की।

एसपी बागपत ने बिना अनुमति दाढ़ी रखने वाले दरोगा को किया निलंबित

बता दें कल यहां पर भूस्खलन होने से कम से कम पांच लोगों के मलबे के नीचे फंसे थे। इन्हें राहत और बचाव कर्मियों ने निकाल लिया था। इनमें से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया

कनक दुर्गा माता का मंदिर विजयवाड़ा के इंद्रकीलाद्रि पर्वत पर स्थित है। दुर्गा मंदिर के निकट कल इंद्रकीलाद्रि पर्वत की चट्टान टूटकर नीचे गिर गई थी। चट्टान मंदिर के पास बने शेड पर जा गिरी। इससे वहां उपस्थित सभी भक्तों में दहशत फैल गई थी।

बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है : पीएम मोदी

इसके बाद जिला कलेक्टर एएम डी इम्तियाज और पुलिस आयुक्त (विजयवाड़ा) बी श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इन दिनों मंदिर में नवरात्रि का उत्सव चल रहा है। बता दें इसी दुर्गा मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे।

Exit mobile version