Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिट्टी का टीला ढहने से दबकर पांच लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Earthen Mound

Earthen Mound

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले में मिट्टी ढहने (Earthen Mound) से दबकर पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, डॉक्टर ने वहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टीकरडीह की है। यहां घरों में पुताई के लिए तालाब के किनारे मिट्टी की खुदाई चल रही थी। इसी समय मिट्टी का टीला (Earthen Mound) अचानक भरभराकर ढह गया। मिट्टी के नीचे कई लोग दब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है।

प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। मिट्टी का टीला (Earthen Mound) पहले से कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। कई टन मिट्‌टी आकर गिर गई। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई।

भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है… शाहिद अफरीदी ने पार की बेशर्मी की सारी सीमाएं

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्‌टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, मिट्‌टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। 15 मिनट के बाद एक शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर बाकी लोगों को निकाला गया।”

इनकी हुई मौत

पुलिस की जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दब जाने से 17 साल की खुशी, 18 साल की सुमन, 50 साल की कछराई देवी, 35 साल की ममता और 30 साल की लालती की मौत हो गई।

वहीं, सपना, मैना देवी, सुगन और टीकरडीह को हल्की चोट लगी है। ये सभी कोखराज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version