• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
25/11/2023
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Nainital Car Accident

Nainital Car Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार (Car Accident) में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। एसपी क्राइम सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है।

कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार (Car Accident) के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं।

बलरामपुर अस्पताल के मेकओवर की तैयारी, सर्जरी वॉर्ड होगा मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस

डीएम ने बताया कि जिस सड़क में हादसा हुआ है वह पीएमजीएसवाई की है अभी हादसे का कारण पता नहीं चला हैं। बताया कि सड़क सुधार के लिए दो एस्टीमेट मिले थे। 22 नवंबर को ही सड़क सुधार के लिए 9.89 लाख और 3.64 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। आज से सड़क ठीक कराने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।

Tags: accident newscar accidentNainital newsUttarakhand News
Previous Post

बलरामपुर अस्पताल के मेकओवर की तैयारी, सर्जरी वॉर्ड होगा मॉडर्न इक्विप्मेंट्स से लैस

Next Post

इन सरकारी स्कीमों में करें निवेश, लाखों रुपयों के टैक्स की होगी बचत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post
savings schemes

इन सरकारी स्कीमों में करें निवेश, लाखों रुपयों के टैक्स की होगी बचत

यह भी पढ़ें

SBI

जापान की जेसीबी के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘Contact less’ डेबिट कार्ड

02/12/2020
Rice

धन से जुड़ी समस्या दूर करते हैं ये उपाय, आजमाए

18/02/2025

इटावा जेल में 92 वर्षीय आजीवन कारावास के बन्दी ने जीती कोरोना से जंग

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version