Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहर में नहाते समय पांच लड़कियों की डूब कर मौत, शव बरामद

drowning

6 children died by drowning in a pond

सुलतानपुर। जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पेमापुर खजूरी गांव से कूरेभार को जाने वाली नहर में नहाते समय 05 लड़कियाें की डूब (Drowned) कर मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि सुलतापुर के थाना जयसिंहपुर के पेमापुर गांव से गुजरने वाली कूरेभार नहर में 05 किशोरियां नहाते समय गहरे पानी मे जाने की वजह से डूब गईं। इनके साथ नहाने गयीं अन्य बच्चियों ने भागकर इसकी सूचना गांव वालों को दी।

गांव वालों की मदद से पुलिस ने पांचों शव बरामद कर लिये। इनमें से एक लड़की अभी भी लापता है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटी है।

मृतकों की पहचान पेमापुर खजुरी निवासी आशिया (15) पुत्री पिंटू, आसमीन (15) पुत्री मुन्नू, नन्दिनी (14) पुत्री फिरोज, अंजान (13) पुत्री उस्मान और खुशी (13) पुत्री शमीम के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही सुलतानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

Exit mobile version