Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Firing

Firing

न्यूयॉर्क। अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में फिर खूनखराबा हुआ है। यहां एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

यह घटना शाम करीब पांच बजे की बताई गई है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। गोलीबारी के बाद नाकेबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत बॉर्डर में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने मार गिराया

कैरोलिना के मेयर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है।’ बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला गोरा किशोर है। उसके पास लंबी बंदूक देखी गई है। फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।

Exit mobile version