Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Arrested

arrested

जौनपुर। बक्शा थाना अंतर्गत पुलिस ने रविवार को पांच अन्तरप्रान्तीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार (Arrested) किया। उनके कब्जे से 30 किलो अवैध नाजायज गांजा, दो कार, छह मोबाइल व 4200 रुपया नगद बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में बक्सा पुलिस ने लखनीपुर रेलवे फाटक के पास से पांच अन्तर प्रान्तीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 किग्रा नाजायज गांजा, दो कार, छह मोबाइल व 4200 रुपया नकदी की बरामदगी की गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में गांजा तस्करों ने उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर विभिन्न स्थानों पर अधिक दामों में बेचने की बात स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की दो कार में 4-5 व्यक्ति सावार होकर जौनपुर से तेजीबाजार की ओर जाने वाले हैं। उन दोनों कारों में अवैध गांजा रखा हुआ है, जल्दी करने पर पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बक्शा जौनपुर द्वारा दो टीमों का गठन किया गया।

प्रथम टीम में थानाध्यक्ष अपने टीम तथा द्वितीय टीम में उ0नि0 जितेद्र कुमार सिंह अपने टीम के साथ मुखबिर के बताये हुए स्थान रेलवे क्रासिंग फाटक लखनीपुर पहुंच कर रोड के दोनों तरफ लगे पेड़ की आड़ में छुप कर इन्तजार करने लगे। दूर से ही दो कार आती हुई दिखायी दीं, इस पर मुखबिर के इशारे पर दोनों कारों के पास में आते ही पुलिस टीम ने उन्हें रुकने को इशारा किया लेकिन वो नहीं रुकी। अचानक से रेलवे फाटक बन्द होने के कारण दोनों कार रुक गयी। पुलिस बल द्वारा अचानक से कारों के पास पहुंच कर गिरफ्तारी व बरामदगी की गयी। अभियुक्तगण के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर मोहन्ती (36 वर्ष) पुत्र तिरूपती मोहन्ती ग्राम कोटवाड थाना कोटवाड जिला कोरापुट उड़ीसा, अजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम बंगालीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर, दीपक सिंह (33 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह रंजीतपुर थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर, अम्बरीश कुमार सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम श्रीरामपुर थाना बक्सा जौनपुर, धर्मेन्द्र यादव (27) पुत्र स्व0 रामलाल यादव निवासी ग्राम जाल्हूपुर थाना चौबेपुर वाराणसी शामिल है। इन सभी के विरुद्ध जनपद सहित अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से गांजा तस्करी को रोकने में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version