Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारात जा रही बोलेरो दीवार से टकराई, दूल्हे सहित 5 की मौत

road accident

road accident

संभल: जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में दूल्हे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारात जा रही बोलेरो गाड़ी एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकराई गई, जिससे मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हा, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के समय बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे। 5 लोग घायल हो गए, जिनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बारात संभल से बदायूं जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई।

हादसा गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना जुनावई क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव से एक बारात बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में जा रही थी। जुनावई थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे से बारात गुजर रही थी। दूल्हा सहित कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी में बैठे थे। हाईवे के ही किनारे एक स्कूल था। अचानक से बोलेरो स्कूल की दीवार से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार सुन हाईवे से गुजर रहे लोग रुके और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आननन-फानन में सभी 10 लोगों को बोलेरो से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना जुनावई पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण हादसा होना लग रहा है। हालांकि पुलिस की टीम हादसे कारणों का पता लगा रही है।

ASP अनुकृति शर्मा ने दी हादसे (Accident) की जानकारी

पुलिस ने बताया कि बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जेसीबी की मदद से उसे दीवार से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज को जुनावई CHC ले जाया गया, जहां से पांचों गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों में दूल्हा, उसकी भाभी एवं भतीजी समेत तीन लोग दूल्हे के परिवार के हैं। ASP अनुकृति शर्मा ने पांच की मौके पर मौत की पुष्टि की। वहीं पांच लोगों के घायल होने की बात कही। बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

इस सड़क हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गईं, जिसमें दूल्हा सूरजपाल पुत्र सुखराम, उसकी भाभी आशा पत्नी लाल सिंह, आशा की दो वर्षीय बेटी ऐश्वर्या, दो वर्षीय विष्णु पुत्र मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घायल अवस्था में रवि पुत्र बच्चू सिंह, दूल्हे की बहन कोमल, हिमांशु और दो अज्ञात को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Exit mobile version