Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ट्रक-कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Road Accident

road accident

मुंबई। पुणे जिले में पुणे-अहमदनगर हाइवे पर रंजनगांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर (truck-car collision) में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान संजय म्हस्के ( 53), रामा म्हस्के ( 45), राजू म्हस्के (07), हर्षदा म्हस्के (04), विशाल म्हस्के (16) के रूप में हुई है। इस हादसे में साधना मस्के घायल हो गई हैं। उन्हें जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार संजय म्हस्के सपरिवार मंगलवार आधीरात बाद तकरीबन 2 बजे पुणे से अहमदनगर की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी कार रंजनगांव में एलजी कंपनी के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पैसेंजर ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, 50 यात्री घायल

हादसे में कार चकनाचूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शिरुर पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से कार में सवार सभी को बाहर निकाला गया । यह परिवार अहमदनगर के आवणे बुद्रुक का रहने वाला है।

Exit mobile version