• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2024 से पहले उ.प्र. में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे पांच लाख करोड़: नीतिन गडकरी

Writer D by Writer D
08/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
nitin gadkari

nitin gadkari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन रोड कांग्रेस (IRC) के 81वें अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में  गड़करी ने कहा कि उतर प्रदेश में 2024 के पहले सड़क पर कुल पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश को आज मैं कुल 7 हजार करोड रुपये की सौगात दे रहा हूं जिसमें शाहाबाद बाईपास-हरदोई बाईपास-1212 करोड़ रु., शाहजहांपुर से शाहाबाद बाईपास, 35 किमी- 950 करोड़ रु., मुरादाबाद से काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 2007 करोड़, गाजीपर-बलिया 1708 करोड़ रुपये और 13 रेलवे ओवर ब्रिज-1000 करोड रुपये व अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री (Nitin Gadkari)  ने कहा कि 2024 तक उतर प्रदेश का रोड बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (PM Modi) का निर्देश है कि भारत की 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था को नं. पांच से नं. 1 पर लाना है और उसके लिये रोड का निर्माण अति आवश्यक है। गड़करी ने कहा कि जरुरी नहीं है कि हमारे पास सबकुछ ‘’बेस्ट’’ ही हो, समय की मांग है कि ‘’वेस्ट’’ का प्रयोग कर उतर प्रदेश में वातावरण को बिना नुकसान पुहंचाये सड़क का निर्माण किया जाये।उन्होंने कहा कि ईकोनामी,ईकोलाजी के साथ पर्यावरण औऱ परिवेश पर भी ध्यान देना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विकासशील देश है और यहां निर्माण की कीमत अधिक है इसलिये हमें ध्यान रखना होगा कि निर्माण की कीमत को कम और गुणवत्ता को बढाया जाये। गड़करी ने जनता से अपील की डीजल पेट्रोल की बजाय एथेनाल, मेथेनाल, विद्युत औऱ सीएनजी के वाहन प्रयोग करें जिससे किराया भी सस्ता होगा।

सड़क परियोजनाओं के लिए निःशुल्क शासकीय भूमि देगी राज्य सरकार : सीएम योगी

उन्होने कहा कि आज हम पराली से एक लाख लीटर बायो एथनॉल बना रहे हैंऔर साथ ही हम इससे बायो सीएनजी बनाने पर भी काम कर रहे हैं।  गडकरी (Nitin Gadkari) ने ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य की जरूरत करार देते हुए कहा कि अगर हमारे देश के 117 आकांक्षी जिलों में अगर इस तकनीक पर काम किया जाए तो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत होने में पूरी मदद मिलेगी और इससे देश में रोजगार सृजन भी होगा। आईसीसीएसए का मानना है कि नेट जीरो के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जो तकनीकी रोडमैप पेश किया जा रहा है, वह ट्रिपल ई (इकोनमी, एनवायरमेंट व इकोलॉजी) की अवधारणा पर आधारित है। इसके लिए सबसे ज्यादा ग्रीन हाउज गैस उत्सर्जन करने वाले जिन पांच सेक्टरों को चुना गया है,  उनमें तेल व प्राकृतिक गैस, कृषि व पशुपालन, लैंडफिल एडं वेस्ट, कोयला खनन और परिवहन प्रमुख हैं।

Tags: Lucknow NewsNitin Gadkari
Previous Post

उत्तरकाशी: हिमस्खलन में लापता 27 पर्वतारोहियों की मौत

Next Post

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

यह भी पढ़ें

CM N. Biren Singh reached Maha Kumbh city

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पहुंचे महाकुम्भ नगर, साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

06/02/2025
Rizwan Ali

NIA का मोस्ट वांटेड ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का इनाम था घोषित

09/08/2024
cm dhami

सीएम पुष्कर ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version