Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होंगी पांच और फास्टट्रैक लेन

YIDA

Yamuna Expressway

नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के टोल प्लाजा पर वाहनों के भारी दबाव को कम करने के लिए पांच और फास्टट्रैक लेन शुरू की जाएंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक आंकड़े के अनुसार 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि  पिछले कुछ दिनों से टोल प्लाजा पर लग रहे जाम को देखते हुए फास्ट्रैक लेन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया था।

यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली जेपी इंफ्राटेक ने इस पर सहमति जताते हुए जेवर टोल प्लाजा पर काम सबसे पहले कराने की बात कही है।

यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, यातायात किया फ्री

सीईओ ने कहा कि  यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल पर पांच-पांच लेन की बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों को काफी मदद मिलेगी। जेवर टोल प्लाजा पर 22 जुलाई तक काम पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद हर टोल प्लाजा पर दो-दो महीने के भीतर पांच-पांच अतिरिक्त लेन बढ़ाने का काम किया जाएगा।

हालांकि यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर दोनों ओर सभी 12 लेन पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जाम को देखते हुए लेन बढ़ाने का निर्णय किया गया है। केंद्र सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है लेकिन निजी एक्सप्रेसवे होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यह सुविधा इस साल फरवरी से प्रारंभ हुई।

Exit mobile version