Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप्र में पांच पीसीएस अधिकारियाें का तबादला

Transfer

Transfer

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने बुधवार को पांच पीसीएस अधिकारियाें का स्थानांतरण किया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्र की नियुक्ति की गई है। इससे पहले वह प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) का कार्यभार संभाल रहे थे।

मंगलेश दुबे को उप संचालक चकबंदी प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (नगर) का अतिरिक्त कार्यभार, सीमा पाण्डेय को अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फिरोजाबाद और अभय कुमार पाण्डेय को कानपुर विकास प्राधिकरण(वेटिंग) से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कासगंज से फिर कानपुर विकास प्राधिकरण भेजा गया है।

Exit mobile version