Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहुल व प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को हाथरस जाने के​ मिली इजाजत

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

राहुल-प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की इजाजत दे दी है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ परिवार से मिलना और उनकी शिकायतें सुनना है। गौतमबुध नगर के अपर पुलिस आयुक्त और राहुल गांधी के बीच हुई वार्ता में तय हुआ।

यह बात खुद राहुल गांधी ने अपनी कार की छत पर चढ़कर माइक से लोगों को बताया। अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रास्ता देने की अपील की जिससे वह हाथरस जल्द से जल्द पहुंचे। इन दोनों के साथ पीएल पुनिया के जाने की बात सामने आ रही है।

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हाथरस की ओर कूच कर रहे अन्य नेताओं के आगमन के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं, इस मामले में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैर कानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं।

Exit mobile version