Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जर्मनी में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 156 पहुंची…

जर्मनी में बाढ़ का कहर, मरने वालो की संख्या बढ़कर 156 पहुंची...

बर्लिन. जर्मनी में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। बिल्ड अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

बिल्ड ने कोब्लेंज़ पुलिस विभाग के हवाले से बताया कि बाढ़ से 12 और लोगों की मौत हुई है। रविवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिमी जर्मन के राइनलैंड-पैलेटिनेट प्रांत में 110 लोगों की मौत हुई है।

इमरान खान ने PM मोदी, RSS भारत के लिए खतरनाक, खुद को कश्मीरियों का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया

बिल्ड के अनुसार नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत में शनिवार शाम तक मरने वालों की संख्या 45 थी, जबकि बेर्चटेस्गेडेन के बवेरियन क्षेत्र में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कोब्लेंज़ पुलिस विभाग की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अकेले अहरवीलर जिले में 110 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं और 670 अन्य घायल हुए हैं।

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट

भारी बारिश और बाढ़ के कारण शनिवार की रात जर्मनी के बवेरिया के बेर्चटेस्गडेनर लैंड जिले में आपातकाल घोषित किया गया। जर्मनी के सैक्सन स्विटजरलैंड में भी शनिवार देर रात बाढ़ की सूचना मिली और इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के बीच ड्रेसडेन-प्राग मार्ग पर रविवार दोपहर तक रेल सेवा को रोक दिया गया है।

Exit mobile version