पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा सोमवार को बुलंदशहर पहुंचा। स्याना में लोगों ने अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा करके पूर्व मुख्यमंत्री को नम आंखों से याद किया।
बुलंदशहर जनपद के स्याना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा पर सोमवार को लोगों ने पुष्प वर्षा की।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेसर से प्रारंभ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा का स्याना नगर के हापुड़ बस स्टैंड, कोतवाली मार्ग, पुराना छत्ता, मेन बाजार, बुगरासी मार्ग, पीरपातला पार्क, चांदपुर मार्ग सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया और बाबूजी को नम आंखों से याद किया।
राष्ट्रपति ने नौसेना की एविएशन विंग को ‘प्रेसिडेंट कलर’ से किया सम्मानित
इस दौरान लोगों के कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से आसमान गूंज उठा। स्याना क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री को बहुत स्नेह था। वह लगातार स्याना आते रहते थे।
इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, अमित त्यागी, दिनेश लोधी, सुधीर अग्रवाल, मुकेश भारद्वाज, संदीप त्यागी, मनोज सूद, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहें।