Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Flying Fairy PT Usha's husband passes away

Flying Fairy PT Usha's husband passes away

भारत की उड़नपरी के नाम से मशहूर रहीं पीटी उषा (PT Usha) के पति का निधन हो गया है। उनके पति वी. श्रीनिवासन 67 साल के थे। पीटी उषा (PT Usha) के पति के निधन पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीटी उषा मौजूदा समय में IOA प्रेसीडेंट भी हैं। पीटी उषा और वी. श्रीनिवासन की शादी 1991 में हुई थी। वी। श्रीनिवास भारत में 56 साल पहले बने फोर्स में काम करके रिटायर हुए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन घर में गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते ही वो दम तोड़ चुके थे। पति के निधन से पीटी उष  (PT Usha) पर दुखों का पहाड़ टूटा है। वी. श्रीनिवासन अपने पीछे पत्नी पीटी उषा के अलावा बेटे उज्जवल को छोड़ गए हैं।

Exit mobile version