Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्ज से निजात के लिए घर ले आएं ये चीज, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Feng Shui

Feng Shui

हिंदू धर्म में खुशहाली के लिए वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है। उसी तरह चीन में भी यह तरीका अपनाया जाता है। जिससे फेंगशुई (Feng Shui) कहते है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इससे व्यक्ति को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। वह समृद्धि का कारक है।

हर कोई चाहता है कि उसका जीवन मंगलमय हो। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में उसे कई बार ऋण का सहारा लेना पड़ता है। फेंगशुई (Feng Shui)  में आर्थिक समृद्धि के लिए कुछ वस्तुओं के बारे में बताया गया है। जिन्हें घर पर रखना मंगलकारी होता है।

क्रिस्टल

सफेद रंग का क्रिस्टल उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मत ऊर्जा का वास होगा।

तीन टांगों वाला मेंढक

फेंगशुई में तीन पैरों वाले मेंढक को शुभ माना गया है। इस मेंढक को घर में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि मेंढक के मुंह में सिक्के होने चाहिए। इस प्रकार के मेंढक घर में आर्थिक समृद्धि लाता है।

3 चीनी सिक्के

फेंगशुरू (Feng Shui) के अनुसार, घर में तीन चीनी सिक्के रखना शुभ होता है। इन सिक्कों को लाल धागे में बांधकर घर में रखना चाहिए।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को खुशी का प्रतीक माना गया है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से आर्थिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Exit mobile version