Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए करें ये काम

Fengshui

Fengshui

फेंग शुई ( Feng Shui) शास्त्र चीनी वास्तु शास्त्र है। फेंग शुई में बताया गया है कि घर में क्या रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। घर में कुछ वस्तुएं रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है की कुछ आइटम्स काफी लकी माने जाते हैं, जिन्हें रखने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। आइए फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए-

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करें फेंग शुई (Feng Shui) उपाय

फिश एक्वेरियम- अगर आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम ले आएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की संपन्नता बनी रहती हैं।

कछुआ- फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में उत्तर की दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर जी से माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में पानी के जार में कछुआ रखने से आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कछुआ रखने से घर की सुख-शांति भी बनी रहती है।

जेड प्लांट- जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।

लाफिंग बुद्धा- फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से घर में हंसी-खुशी बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने लाफिंग बुद्धा को रखना चाहिए, जिससे घर में घुसते ही पहली नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।

चीनी सिक्के- फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी के अंदर रखने से दरिद्रता दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है।

Exit mobile version