Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से वास्तु के उपाय

diya

वास्तु दोष

कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि घर में अचानक से परेशानियां बढ़ जाती हैं। आप कोई भी कार्य करते हैं, तो वह पूर्ण नहीं होता है। इन सब परेशानियों का कारण घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर बनवाते समय लोग वास्तु का ध्यान रखते हैं लेकिन घर में सामान रखते समय, सजावट करते समय कुछ गलतियों के कारण भी वास्तु दोष लग जाता है जिसके बारे में हमें ज्ञात नहीं होता है और हमें समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। वास्तु के अनुसार कुछ बातों को ध्यान में रखकर और आसान से उपायों को करके आप समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

घर में प्रतिदिन सुबह साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर जल डालना चाहिए। इससे घर में धन संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं। नियमित रूप से अपने ईष्ट की पूजा आराधना करनी चाहिए। अपने पूजा घर में नित्य घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। पूजा सदैव पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए। इन सब बातों को ध्यान में रखने से आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

हमारे घर में कुछ स्थान ऐसे भी होते हैं जहां पर ज्यादा आना-जाना नहीं रहता है। लेकिन आपको प्रतिदिन अपने घर के हर एक स्थान चाहे वह कमरा हो या फिर आपका आंगन हर जगह संध्या के समय प्रकाश अवश्य करना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना चाहिए।

घर में कैक्टस और कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि यह पौधे घर में अशांति बढ़ाते हैं। अगर आपके घर में कैक्टस है तो उसे हटा दें। वास्तु के अनुसार तुलसी, अशोक, हरश्रृंगार आदि के पौधे शुभ माने जाते हैं। इन में से कोई दो पौधे घर में लगाने चाहिए। ये पौधे समृद्धि को लाने वाले माने गए हैं।

Exit mobile version