लाइफ़स्टाइल डेस्क। अधिकतर हम इस बात को सुनते चले आ रहे हैं कि जोड़िया आसमान से बनकर आती हैं। इसके बाद भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी शादी को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लड़के-लड़कियों की उम्र गुजरती जाती हैं लेकिन उनको योग्य जीवनसाथी नहीं मिलता है। जिसके कारण लोग लड़के-लड़की में कोई न कोई कमी निकालने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि विवाह में अड़चन आने का एक कारण वास्तु भी हो सकता है।
वास्तु में कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से विवाह में आ रही समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा।
- कहा जाता है कि अगर कुंडली में मंगल की दिशा खराब हैं तो शादी में अड़चने आती हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के कमरों में लाल या गुलाबी रंग का पेंट कराना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों की उम्र शादी की हो वो लोग दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर सिर करके न सोएं। इससे विवाह में काफी अड़चने आती हैं। इसलिए हमेशा सोते समय आपके पैर उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए।
- अगर आप शादी करना चाहते हैं लेकिन कुछ न कुछ अड़चन आ रही हैं तो काले रंग से दूरी बना लें। यह रंग निराशा का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही यह रंग राहु, केतु और शनि का प्रतिनिधित्व करता है। जिससे आपके काम में अड़चने आती हैं। इसलिए काले की बजाय आप लाल, पीला, हरा आदि रंग पहन सकते हैं।