Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Eye Flu के कारण होने वाले दर्द से मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Eye Flu

Eye Flu

मानसून (Monsoon) आने से भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां होने का डर बढ़ जाता है। दिल्ली सहित कई राज्यों में रोजाना आंखों के इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग आई फ्लू (Eye flu) से ग्रसित हो रहे हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें करने से आपको फ्लू (Eye Flu) के कारण होने वाली जलन, दर्द और पानी आने की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव का आंखों के लिए बताया गया घरेलू इलाज।

आंखों (Eyes) को हमेशा स्वस्थ कैसे रखें?

– आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार गुलाब जल डालें। गुलाब जल की एक से दो बूंदें दोनों – आंखों में डालें और फिर 5 मिनट के लिए आंखों को बंद रखें।

– आंखों को दिन में कई बार साफ पानी से धोते रहना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन होने का डर कम हो जाता है।

– आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखें।

– आंखों को रिलैक्स करने के लिए आप खीरे के टुकड़ों को भी आंखों पर रख सकते हैं। ऐसा करने से आप फ्रेश महसूस करेंगे।

– एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी के 5 से 6 पत्तों को 2 गिलास पानी में उबालें। इसके बाद इन्हें छानकर पानी ठंडा होने पर – आंखों को इससे साफ करें। ऐसा करने से इंफेक्शन की समस्या कम होगी।

आंखों (Eyes) को हेल्दी बनाएं

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको घर में एक ड्रॉप बनाना होगा। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सफेद प्याज़ का रस, 1 चम्मच अदरक और नींबू का रस, 3 चम्मच शहद, आंवले का रस और 3 चम्मच गुलाब जल चाहिए होगा। सभी को एक साथ मिलाएं और एक साफ बोतल में भरें। इस ड्रॉप की दो-दो बूंद सुबह शाम आंखों में डालें।

Exit mobile version