• About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इन रुटीन का करें पालन

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Diabetes

डायबिटीज

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। डायबिटीज़, एक खतरनाक रोग और एक जीवन भर की समस्या है। ऐसी समस्या जिससे दुनिया के एक अरब से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। 2020 में भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 77 मिलियन यानी करीब 7 करोड़ 70 लाख के आसपास अनुमानित है। इसी बीमारी की ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। ये दिन है लोगों को मधुमेह यानी डायबिटीज़ के बारे में जागरूक करने का।

डायबिटीज़ पूरी दुनिया में बहुत बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गयी है। इस बीमारी को रोकने के लिए जागरूकता के साथ साथ जागरूक हो कर जीवनशैली में बदलाव करना सबसे जरूरी है। इस साल डायबिटीज डे की थीम है ‘नर्स’। रोगियों को बचाने के लिए नर्सों के योगदान को देखते हुए उन्हें पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है। इस बार थीम का नाम रखा गया है ‘द नर्स एंड डायबिटीज़।’

1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस रोग से बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर और इसके प्रति जारूकता फैलाने के लिए सबसे पहले डायबिटीज़ दिवस मनाया गया था। तब से यह हर साल मनाया जाता है। हर साल इसकी अलग-अलग थीम होती है।

अस्तव्यस्त लाइफ स्टाइल की वजह से आज हर उम्र के लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। भारत में डायबिटीज के मरीजों को संख्या करोड़ों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके बावजूद भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हैं। लोग लगातार ऐसी लाइफस्टाइल में चल रहे हैं जो कई बीमारियों को न्योता दे रही है। जो व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त होते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से पचास गुना ज्यादा बढ़ जाता है।

शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने से हार्मोनल बदलाव होता है और कोशिशएं क्षतिग्रस्त होती हैं जिससे खून की नलिकाएं और नसें दोनों प्रभावित होती हैं। इससे धमनी में रुकावट आ सकती है या हार्ट अटैक हो सकता है। स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज का लंबे समय तक इलाज न करने पर यह रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा भी हो सकता है।

  • डायबिटीज से बचना है या इसे कंट्रोल करना है तो अपनी लाइफ स्टाइल बदलनी होगी। सबसे पहले व्यायाम का रूटीन बना कर उसे हर दिन फॉलो करें। और कुछ नहीं तो दिन में तीन से चार किलोमीटर तक जरूर पैदल चलें या फिर योग करें।
  • कम कैलोरी वाला भोजन खाएं। सब्जियां, ताज़े फल, साबुत अनाज, डेयरी उत्पादों और ओमेगा-3 फैट वाली चीजें अपने भोजन में शामिल कीजिये। दिन में तीन समय खाने की बजाय उतने ही खाने को छह या सात बार में खाएं।
Tags: DiabetesHealthlifestyleWHO
Previous Post

इस आसान तरीके से घर पर फटाफट बनाइए करारे भटूरे

Next Post

चारकोल से बनेगी स्किन बेदाग़ और खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

फेस पर निखार लाते है ये टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

28/05/2022
Prepare gourd healthy raita, will be ready in minutes
खाना-खजाना

ऐसे तैयार करें लौकी का रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

28/05/2022
ज्यादा वर्कआउट
फैशन/शैली

ज्यादा कसरत करने से होता है बांझपन का खतरा

28/05/2022
onion
फैशन/शैली

डायबिटीज़ में प्याज़ खाना होता है फायदेमंद

28/05/2022
skin care
फैशन/शैली

झट से मिलेगी निखरी त्वचा, आज़माएं ये घरेलू नुस्खें

28/05/2022
Next Post
charcoal

चारकोल से बनेगी स्किन बेदाग़ और खूबसूरत

यह भी पढ़ें

accident

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत पांच की मौत

30/11/2021

PUBG Mobile इस जगह हुआ Ban, क्या अब आप नहीं खेल पाएंगे यह गेम…

12/04/2019
संघ

भारतीय स्वतंत्रता के ‘आधिकारिक रिकॉर्ड’ में संघ के महती योगदान की षड्यंत्रपूर्वक की गई अनदेखी

01/11/2019
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

फेस पर निखार लाते है ये टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

28/05/2022
Prepare gourd healthy raita, will be ready in minutes

ऐसे तैयार करें लौकी का रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

28/05/2022
ज्यादा वर्कआउट

ज्यादा कसरत करने से होता है बांझपन का खतरा

28/05/2022
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • Big News
  • About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version