Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तुलसी लगाते समय इन नियमों का करें पालन

New Year

Tulsi

सनातनत धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। भारतीय संस्कृति में तुलसी क पौधा का बहुत महत्व है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स।

तुलसी (Tulsi)  का पौधा कहां लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर या बगीचे के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं को शुभ माना जाता है। इन दिशाओं में पेड़ लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।

नियमित पानी दें

तुलसी (Tulsi)  के पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। अत्यधिक पानी देने से पौधे को नुकसान हो सकता है।

रात को तुलसी (Tulsi) के पत्ते न तोड़ें

रात के समय तुलसी (Tulsi)  के पौधे के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाएं। यह नकारात्मकता को दूर करता है। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। संभव हो तो घर के प्रवेश द्वार के पास या आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं।

तुलसी (Tulsi)  सौभाग्य लाती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को जोड़े में लगाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

Exit mobile version