Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘भोले बाबा’ के जन्मदिन पर आश्रम पर पहुंचे हजारों अनुयायी, बैरियर पर ही हुए दंडवत

Baba Narayan Sakar

Baba Narayan Sakar

मैनपुरी। जिले में रविवार को साकार हरि ‘भोले बाबा’ (Bhole Baba) के जन्मदिन पर बिछवां कस्बा स्थित आश्रम पर हजारों की संख्या में अनुयायी पहुंचे। पहले से ही सतर्क आश्रम की सुरक्षा में लगी पुलिस ने सभी को बैरियर पर ही रोक दिया। आश्रम के अंदर किसी को नहीं जाने दिया। रोके जाने के बाद अनुयायी बैरियर के पास ही दंडवंत हो गए।

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए अनुयायियों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी। हाथरस कांड के बाद लगातार कस्बा स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम पर अनुयायियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को साकार हरि ‘भोले बाबा’ (Bhole Baba) के जन्मदिन पर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था।

आश्रम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं कर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। रविवार की सुबह से ही वाहनों से अनुयायी आश्रम पर पहुंचने लगे। जैसे ही वह लोग आश्रम की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया।

भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत

अनुयायी कह रहे थे कि वह आश्रम में बाबा के दर्शन के लिए आए हैं। पुलिस का कहना था कि आश्रम में कोई नहीं है, इसलिए वह लोग वापस लौट जाएं। पुलिस के समझाने के बाद भी कई अनुयायी टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे थे। बैरियर के पास ही दंडवत होकर जयकारे लगाने लगे। तब थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने लोगों को समझाते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा।

हाथरस कांड के बाद पहली बार सामने आया ‘भोले बाबा’, बोला- -शासन-प्रशासन पर भरोसा 

अनुयायियों को उनके वाहनों से वापस भेज दिया गया। लेकिन शाम तक आश्रम में हजारों की तादाद में अनुयायी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने किसी को भी ठहरने नहीं दिया। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने भी मौके पर रहकर स्थिति को संभाला। उन्होंने भी अनुयायियों को समझा बुझाकर वापस भेजा।

Exit mobile version