• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अन्नदाता’ को मिला योगी सरकार का साथ

2369 रुपये धान कॉमन तथा 2389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति कुंतल से हो रही खरीद

Writer D by Writer D
25/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: ‘अन्नदाता किसानों’ (Farmers) को निरंतर योगी सरकार (Yogi Government) का साथ मिल रहा है। आंकड़े योगी सरकार की सकारात्मक नीतियों की गवाही दे रहे हैं। गौरतलब है कि विपणन सत्र 2025-26 में धान बिक्री के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हुआ था। 25 अक्टूबर तक धान बिक्री के लिए 1,54,035 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। वहीं विगत वर्ष (2024-25) में इस अवधि तक 1,51,374 किसानों ने पंजीकरण कराया था। बाजरा के लिए 15248, ज्वार के लिए 2706 तथा मक्का के लिए 1509 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।

44127.91 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, पिछले वर्ष हुई थी 25329.75 मीट्रिक टन की खरीद

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक इस वर्ष 2369 रुपये कॉमन तथा 2389 रुपये (ग्रेड-ए) प्रति कुंतल की दर से खऱीद हो रही है। 7507 किसानों से 44127.91 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक 4517 किसानों से 25329.75 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। वहीं श्रीअन्न बाजरा की खरीद इस वर्ष अब तक 4153.35 मीट्रिक टन हो चुकी है। पिछले वर्ष इस अवधि तक 4021.39 मीट्रिक टन बाजरा खरीद हुई थी।

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर 48 घंटे में किसानों को किया जा रहा भुगतान

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। धान बिक्री करने वाले किसानों को इस वर्ष अब तक 86.68 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस अवधि में पिछले वर्ष 43.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं बाजरा के किसानों को 8.43 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किए गए हैं, पिछले वर्ष इस अवधि तक यह आंकड़ा 7.63 करोड़ रुपये का था। सीएम योगी की नीतियों के कारण किसानों के हित में प्रतिवर्ष सकारात्मक पहल बढ़ती जा रही है।

टोल फ्री नंबर 18001800150 पर समस्या बता सकते हैं किसान

किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा। वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

इन जिलों में हो रही मक्का खरीद

मक्का खरीद 25 जनपदों में चल रही है। यह जनपद बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर-देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया व ललितपुर हैं।

बाजरा खरीद वाले जनपद निर्धारित

बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर-देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई व उन्नाव समेत 33 जनपदों में बाजरा खरीद हो रही है।

इन जिलों में हो रही ज्वार की खरीद

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर-देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर व जालौन में ज्वार की खरीद चल रही।

               2025-26                       2025-24

धान-     1,54,035 पंजीकरण       1,51,374 पंजीकरण
बाजरा-   15,248 पंजीकरण        6075 पंजीकरण
ज्वार-   2706 पंजीकरण           1262 पंजीकरण
मक्का-   1509 पंजीकरण           ——————

वर्ष (2025-26)

👉धान खरीद- 44127.91 मीट्रिक टन
किसान- 7507
किसानों को भुगतान- 86.68 करोड़

👉बाजरा खरीद- 4153.35 मीट्रिक टन

किसान- 715
भुगतान 8.43 करोड़

पूर्वी उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के इन जनपदों में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवम्बर से धान खरीद होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

Tags: YOGI
Previous Post

सीएम धामी ने ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग

Next Post

चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Vibhag Helpline
उत्तर प्रदेश

अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

28/01/2026
Startup
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: बीमारू राज्य से स्टार्टअप हब बनने की कहानी

28/01/2026
Ration
उत्तर प्रदेश

नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण से खाद्य सुरक्षा को मिली मजबूती, प्रदेश में अब नहीं सोता कोई भूखा

28/01/2026
Lightning deaths in Mirzapur have decreased by 50 percent.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयास से मीरजापुर में वज्रपात मौतों में आई 50 प्रतिशत की कमी

28/01/2026
Krishak Durghatna Kalyan Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

28/01/2026
Next Post
JDU has expelled 11 leaders from the party.

चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

यह भी पढ़ें

strike

कर्नाटक में लगातार तीसरे दिन परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल

12/12/2020
स्वामी चिन्मयानंद Swami Chinmayanand

स्वामी चिन्मयानंद को लगा ‘सुप्रीम’ झटका, नहीं मिलेगी पीड़िता के बयान की कॉपी

08/10/2020
CM Dhami

श्रमिकों की वापसी के जश्न में धामी के सरकारी आवास में मनाया गया ईगास

29/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version