Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन चमत्कारी चीजों से घर में होगी अन्न व धन की बरकत

Wind Chime

Wind chime

हर कोई जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना करता है। मगर कई बार बहुत मेहनत करने पर भी जीवन से परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती है। वास्तु की तरह फेंगशुई भी हमारे जीवन में खास प्रभाव डालता है।

इस अनुसार, घर व ऑफिस में कुछ बदलाव करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

पौधे लगाएं

वास्तु की तरह फेंगशुई में भी पौधे बेहद महत्व रखते हैं। इन्हें घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि ये इनडोर प्लांट्स घर में खुशहाली लाते हैं। इनसे घर का हर कोना आकर्षित लगता है। फेंगशुई अनुसार, पौधा जितना बड़ा व हरा-भरा होगा आप भी जीवन में उतनी तरक्की करोगे। आप घर पर बोनसाई का लगा सकती है।

रंग-बिरंगी तितलियों की तस्वीर

बेडरूम में रंग-बिरंगी तितलियों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पति-पत्नी में आपसी मतभेद दूर होते हैं और रिश्ते में मजबूती आती है।

9 छड़ों वाली चाइम्स लगाएं

घर में विंड चाइम्स लगाना शुभ माना जाता है। इसकी मधुर आवाज वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।  ऐसे में घर के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े दूर होकर आपसी प्यार बढ़ता है। इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में 9 छड़ों वाली चाइम्स जरूर लगाएं।

ड्रैगन का जोड़ा

घर में ड्रैगन का जोड़ा रखना भी शुभ माना जाता है। इसे सुख-समृद्धि व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ड्रैगन की प्रतिमा के पंजों पर सबसे ज्यादा मोती लगे होते हैं। इसके साथ ही इसके पंजों में सबसे अधिक मानी‌ जाती है। वैसे तो इसे घर की किसी भी जगह व दिशा में रखने से लाभ होता है। मगर फिर भी इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

स्टोन ट्री

फेंगशुई में स्टोन का पौधा भी बेहद शुभ माना जाता है। फेंगशुई अनुसार यह तरह-तरह के रत्नों और स्फटिकों से बना पौधा होता है। साथ ही इसके रत्न रंग-बिरंगे होते हैं। इस पौधे को घर की नॉर्थ-वेस्ट दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि मिलती है।

Exit mobile version