Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जहरीला प्रसाद खाने से 30 से ज्यादा लोग बीमार, मचा हड़कंप

Poisonous Food

poisonous food

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में प्रसाद (Prasad) खाने के बाद ढाई दर्जन से अधिक लोग बीमार (Food poisoning ) पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बीमार लोगों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रजंन घोष सदर अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों का हाल-चाल जाना।

डीएम ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन को बीमारों के इलाज के लिए कई निर्देश दिए। बीमार लोगों के परिजनों के मुताबिक सैदपुर गांव के वार्ड नंबर 11 में प्रकाश शर्मा के घर भगवान सत्यनारायण पूजा का आयोजन हुआ था, जिसमें आसपास के लोग शामिल हुए थे।

छात्रों को शिकार बना रहा है कोरोना, 4 स्कूलों में मिले 19 केस

पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद खाया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। एक साथ कई लोग बीमार हो गए। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद तीन एम्बुलेंस से गांव के लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएम ने अस्पताल पहुंचकर बीमारों से मुलाकात की और इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया। उन्होंने कहा, पूजा का प्रसाद खाने से 30 से 32 लोग बीमार हुए हैं। अभी 27 से 28 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी संख्या बढ़ सकती है। स्थिति नियंत्रण में हैं। सभी को दस्त और उल्टी हो रही है।

Exit mobile version