• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश, मेरे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार : योगी

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, चंदौली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले तो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाने का काम कर रहे थे। राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों की पैरवी करके उनके खिलाफ दायर मुकदमों को वापस लेने का काम सपा कर सकती है, लेकिन विकास का काम इनके बस का नहीं है।

मुख्यमंत्री चंदौली रामगढ़ बाबा कीनाराम इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले में 30 करोड़ की लागत से बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास कार्य सहित 26 अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास की नई इबारत लिखी। जनसभा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, चाभी देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पैसा फिजूलखर्ची में नहीं बल्कि पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर खर्च हो रहा है। भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में पूज्य संतों व ऋषि-मुनियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन पूज्य संतों के आशीर्वाद व उनकी कृपा के कारण ही आज भारत, दुनिया के सामने मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदौली सहित पूरे प्रदेश का विकास बहुत पहले हो जाना चाहिए था, बुआ-बबुआ की जोड़ी क्या कर रही थी। इन्होंने केवल अपना विकास किया। इनके लिए इनका परिवार ही पूरा प्रदेश था। हमारे लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। परिवार की इस परिभाषा को अगर अखिलेश यादव समझे होते तो सम्भवत: मुझसे परिवार की चर्चा करते। परिवार न होने की मेरे पर किसी प्रकार की कोई आक्षेप नहीं लगाते। उनको मालूम होना चाहिए मेरे लिए तो प्रदेश की 25 करोड़ की जनता ही परिवार है।

CM योगी ने स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया अवलोकन, विश्वनाथ कॉरिडोर की तैयारियों का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास को चिराग बना दिया था। आज प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। चाहे मेडिकल कालेज के निर्माण की बात हो। 1947 से लेकर 2017 तक प्रदेश में केवल 12 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बन पाए थे । 2017 से अब तक भाजपा सरकार ने 33 नए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बना दिया है। 35 मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। जहां इंटर कॉलेज चाहिए वहां इंटर कॉलेज जहां डिग्री कॉलेज चाहिए वहां डिग्री कॉलेज जहां आईटीआई चाहिए वहां आईटीआई जहां पॉलिटेक्निक चाहिए वहां पॉलिटेक्निक जहां हॉस्पिटल चाहिए वहां हॉस्पिटल जहां सड़क चाहिए वहां सड़क जहां पुल चाहिए वहां पुल और जहां पर पर्यटन विकास के अन्य कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की संकुचित सोच थी। इसलिए केवल अपने परिवार के बारे में सोच रहे थे। इसीलिए प्रदेश में दंगे होते थे। पर्व और त्योहार नहीं मनाने दिए जाते थे। किसानों के जीवन, नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ उनके मंत्री करते थे। प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। कानून व्यवस्था तार-तार थी। कोई उत्तर प्रदेश में आना नहीं चाहता था। मुख्यमंत्री ने बेहतर कानून व्यवस्था होने का दावा कर कहा कि 5 वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश में हो गए हैं। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। अब यदि माफिया ने किसी बहू-बेटी की इज्जत और गरीब की जमीन पर नजर गड़ाई तो सरकार का बुलडोजर उनकी छाती पर खड़ा दिखेगा।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि प्रदेश में केवल दंगाई ही नहीं शांत हुए हैं, अब कोरोना भी यहां की आस्था देख कर चुपचाप शांत हो जाता है। जनता उत्साह के साथ अपना पर्व और त्यौहार मनाती है ,यही तो उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने चंदौली के सांसद और केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री ने सकलडीहा के सपा विधायक को निशाने पर लेकर कहा कि यहां भी अगर भाजपा का विधायक होता तो यहां पर भी विकास तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई पड़ता। जैसे अन्य विधानसभा क्षेत्र में है। मुख्यमंत्री ने जनसभा में भाजपा की सरकार दुबारा बनाने का आह्वान कर कहा कि अब चूकना नहीं है। उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनानी है। प्रदेश के योजनाओं का लाभ गांव, किसान, गरीब ,नौजवान, महिलाओं और प्रत्येक तबके तक पहुंचना चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने चंदौली की प्रशंसा कर कहा कि जिले में काले चावल के उत्पादन ने नया रिकार्ड बनाया है। चंदौली भारत के अंदर उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जनपद है जिस जनपद के किसानों ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से खाद्यान्न उत्पादन का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। काला चावल 3 वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश में नहीं पैदा होता था। लेकिन आज यहां के 24 सौ किसान 21 सौ हेक्टेयर भूमि पर ब्लैक राइस की खेती कर रहे हैं। उसको यहां से एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित करके इस खाद्यान्न उत्पादन में जनपद को देश और दुनिया के सामने एक नई पहचान के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं।

Tags: chandauli newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

EPFO से अब जमा कर सकेंगे LIC Premium, जानें पूरी डिटेल

Next Post

अटारी सीमा पर हुआ बच्चे का जन्म, मां-बाप ने नाम रखा ‘बॉर्डर’

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post

अटारी सीमा पर हुआ बच्चे का जन्म, मां-बाप ने नाम रखा 'बॉर्डर'

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, कहा- गांव हो या शहर रात में नहीं कटेगी बिजली

11/10/2021
attacked

प्रेमी के साथ मस्ती कर रही थी प्रेमिका, पत्नी ने पहुंचकर किया यह काम, उसके बाद…

15/06/2021
Road Accident

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत दो घायल

26/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version