• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

60 साल में पहली बार नाहल नदी से 75 किमी क्षेत्र में आई हरियाली

Writer D by Writer D
25/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Nahal River

Nahal River

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की लुप्तप्राय नदियों (Rivers) को पुनर्जीवित करने का जो अभियान चल रहा है, वह अब हरियाली और समृद्धि का पर्याय बनता जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर जनपद की 09 छोटी नदियों का पुनरुद्धार कर उन्हें जीवनदान दिया गया है। इनमें नाहल, हतियारी, सैजनी, नीली, आरिल, नईया, रेवती, बैगुल और चौगजा जैसी नदियों (Rivers) के पुनर्जीवन से 100 से अधिक ग्राम पंचायतों के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। बिलासपुर, चमरौआ, मिलक, सैदनगर, शाहाबाद और स्वार विकासखंडों में अब हरियाली लौट रही है और खेतों में फिर से फसलें लहलहाने लगी हैं।

ऐतिहासिक है नाहल नदी (Nahal River) का पुनरुद्धार

नाहल नदी (Nahal River) का पुनरुद्धार रामपुर के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है। 75 किलोमीटर लंबी यह नदी विकासखंड मिलक, चमरौआ और सैदनगर के 43 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नाहल नदी का जीर्णोद्धार किया गया है। 60 वर्षों से इस नदी का जल प्रवाह बाधित था। अब पहली बार स्थानीय किसानों ने इसे बहते हुए देखा है। इस नदी को पुनर्जीवित करने में मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों से डेढ़ लाख मानव दिवस सृजित हुए और 2,500 से अधिक परिवारों को रोजगार भी मिला है।

रामपुर में उप-सतही बांध का पहला सफल प्रयोग

मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने बताया कि रामपुर में नदी (River) पुनर्जीवन को सफल बनाने के लिए पहली उप-सतही बांध तकनीक का उपयोग किया गया। यह तकनीक सैनानी नदी पर प्रयोग की गई, जिससे भूमिगत जल सतह पर आकर नदी प्रवाह को पुनर्जीवित करता है। इसका नतीजा है कि जल प्रवाह फिर से शुरू हुआ और आसपास की भूमि फिर से उपजाऊ बन गई। अबतक ये तकनीक दक्षिण भारत की नदियों के लिए प्रयोग की गई है।

नईया, आरिल, नीली और रेवती नदियों का पुनरुद्धार, हजारों को मिला रोजगार

नईया नदी : विकासखंड स्वार में स्थित 14 किमी लंबी नदी को पुनर्जीवित कर 42,648 मानव दिवस सृजित किए गए और 465 परिवारों को रोजगार मिला। यह नदी हसनपुर उत्तरी, लाडपुर सेमरा, खुशहालपुर, धर्मपुर उत्तरी, मानपुर उत्तरी और शिवनगर लौहारी से होकर बहती है।

आरिल नदी : शाहबाद विकासखंड की 15 किमी लंबी आरिल नदी को पुनर्जीवन देने में 4,260 मानव दिवस सृजित हुए। यह नदी नादरगंज, खंजीपुरा, भगवतीपुर, ढकिया, करैथी और खंदेली ग्राम पंचायतों से होकर बहती है।

नीली नदी : चमरौआ विकासखंड की 12 किमी लंबी इस नदी को पुनर्जीवित कर 36,000 मानव दिवस सृजित किए गए और 620 परिवारों को रोजगार प्राप्त हुआ।

रेवती नदी : चमरौआ विकासखंड की 12 किमी लंबी रेवती नदी 7 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है। इसके कायाकल्प में 27,000 मानव दिवस सृजित हुए और 545 परिवारों को रोजगार मिला।

स्वच्छ गंगा मिशन से मिल रही ताकत, नदियों से प्रवाहित हो रही समृद्धि

छोटी नदियों के पुनरुद्धार के पीछे राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की बड़ी भूमिका है। युद्धस्तर पर किए जा रहे प्रयासों से सूखी नदियां फिर से जीवंत हो रही हैं और किसानों के जीवन में हरियाली लौट रही है।

रामपुर की नदियों के पुनर्जीवन से सिंचाई की सुविधा के साथ रोजगार भी खूब मिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब यह कहावत साकार हो रही है कि ‘जहां बहती है नदी, वहीं लौटती है समृद्धि’। रामपुर की नदियों के पुनर्जीवन से न सिर्फ जल स्तर सुधरा है बल्कि किसानों को सिंचाई सुविधा और रोजगार भी मिला है। यह प्रयास न सिर्फ पारिस्थितिक संतुलन के लिए लाभकारी है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

Tags: Yogi News
Previous Post

सीएम धामी ने नरेंद्र मोदी को दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं

Next Post

यूपी बन रहा है AI‑स्किल्ड प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapil Sibal
राजनीति

ईरानी दूतावास पहुंचे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, खामेनेई की हत्या पर व्यक्त की संवेदना

06/03/2026
pm modi
Main Slider

खेती और विश्वकर्मा अर्थव्यवस्था की मुख्य नींव: पीएम मोदी

06/03/2026
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक बर्खास्त

06/03/2026
Shankaracharya Avimukteshwarananda
उत्तर प्रदेश

गाय के लिए धर्मयुद्ध, इस दिन लखनऊ में शुरू होगा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन

06/03/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

06/03/2026
Next Post
AI

यूपी बन रहा है AI‑स्किल्ड प्रदेश

यह भी पढ़ें

Meesho

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Meesho ने बदला अपना नाम, अब कहलेगा ये

11/06/2025
p chitambaram

पी चिदंबरम ने मोदी पर साधा निशाना,7 साल पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया

02/09/2020
Lok Sabha

हंगामे के कारण लगातार दूसरे दिन लोकसभा में नहीं चला प्रश्नकाल

15/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version