• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया : राजनाथ

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि हमारी सरकार भारत का नवनिर्माण करना चाहती है। ऐसा भारत जिसमें जाति, धर्म एवं मजहब के नाम पर नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत तथा हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तानियत की झलक दिखाई दे।

राजनाथ सिंह गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में भाजपा उम्मीदवार मंजू शिवाच के समर्थन में आयोजित चुनावी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जात-पात, धर्म, मजहब और तुष्टीकरण के नाम पर पूर्व की सरकारें देश को कमजोर कर चुकी हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में भारत शक्तिशाली बन कर पहली बार अपनी ताकत का पूरी दुनिया को अहसास करा चुका है। अब भारत कमजोर नहीं है, बल्कि शक्तिशाली बन चुका है।

पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा कांड कराया तो भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को बता दिया कि भारत सीमा के अंदर भी उसे धूल चटा सकता है, यदि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर भी उसकी नापाक हरकतों का जवाब दे सकता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री आज तक देश को नहीं मिला। उन्होंने तीन कृषि कानून बनाकर देश के किसानों से सहमति बनाने की कोशिश की। जब सहमति नहीं बनी तो कानून वापस ले लिया। उसे अपने सम्मान की बात नहीं माना।

TATA के हुए ‘महाराज’, हस्तांतरण के साथ ही पूरी हुई विनिवेश की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि पहले देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में केवल छोटी गोली बनती थी, लेकिन हमारी सरकार ने लखनऊ, कानपुर, आगरा और आसपास के इलाके में डिफेंस कॉरिडोर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसमें छोटी गोली नहीं बल्कि टैंक, तोप और मिसाइलें बनेंगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पास 400 से 800 किलोमीटर दूर की मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस मिसाइल का भी निर्माण यहीं कराया जाएगा। पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान योगी सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। साथ ही जिस तरह से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उन्होंने प्रयास किए हैं, काबिले तारीफ है।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देशों में आज कोरोना बेकाबू हो चुका है, जबकि हमारे उत्तर प्रदेश में कोरोना काबू में है। इसकी वजह यही है कि हमारी सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाई। उन्होंने कहा कि जहां तक बुनियादी ढांचे की बात है तो सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है।

उच्च गुणवत्ता की सड़कें बनाई हैं और एक्सप्रेस-वे, मेट्रो आदि का निर्माण इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और भाजपा उम्मीदवार को हर हाल में जिताने का काम करें।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

TATA के हुए ‘महाराज’, हस्तांतरण के साथ ही पूरी हुई विनिवेश की प्रक्रिया

Next Post

रामगोपाल वर्मा के करीबी ने सपा से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए धोखे का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami presented the budget
Main Slider

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Supreme Court
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट ने युवक काे दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, 12 साल से था कोमा में

11/03/2026
106 Naxalites surrendered
Main Slider

106 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ रुपए के थे इनाम

11/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
Next Post

रामगोपाल वर्मा के करीबी ने सपा से दिया इस्तीफा, अखिलेश पर लगाए धोखे का आरोप

यह भी पढ़ें

fire

सात लोगों की जलकर मौत, TMC नेता की हत्या के बदले जिंदा जलाने का आरोप

22/03/2022
CM Yogi

22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Heat Wave

बलिया में भीषण गर्मी से बुजुर्ग मतदाता की मौत, गाजीपुर में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी बेहोश

01/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version