Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह में पहली बार 560 अरब डॉलर के पार बढ़ा

विदेशी मुद्रा भंडार

मुंबई| देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 560 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढोतरी दर्ज की गयी है।  रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर हो गया।

इससे पहले 16 अक्टूबर को समाप्त  में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा  02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कालाभ दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 9567 करोड़ रुपए

केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.20 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 517.52 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 17.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.86 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय  मुद्रा कोष पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.66 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 80 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Exit mobile version