• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल यूपी में कम हुई जंगलों की आग

Writer D by Writer D
16/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Forest Fire

Forest Fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर वन क्षेत्र व जंगलों में आग (Forest Fire) लगने की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यालय स्थित अग्नि नियंत्रण सेल मुस्तैद है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) से वन क्षेत्र/जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई हो या हेल्पलाइन पर आम नागरिकों का फोन, हर सूचना पर वन विभाग के मुख्यालय स्थित अग्नि नियंत्रण सेल एक्टिव है। अधिकारी हर सूचना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जिससे साल दर साल उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र व जंगलों में आग (Forest Fire) लगने की घटनाएं न्यूनतम हुई हैं। वन क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में 2020-2021 में आग लगने के 10275 मामले आए थे। विभाग की मुस्तैदी से 2024-25 (14 अप्रैल) में घटकर यह संख्या 2597 हुई है। विभाग की तरफ से निरंतर इस पर नजर रखी जा रही है।

एफएसआई ने की उत्तर प्रदेश की सराहना

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) ने पिछले दिनों राज्यों के साथ बैठक की थी, जिसमें वन अग्नि (Forest Fire) की घटनाओं को रोकने में योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की थी। एफएसआई ने माना था कि उत्तर प्रदेश ने जंगल में लगी आग को पता करने और उसे जल्द से जल्द (24 घंटे) बुझाने में सबसे बेहतर कार्य किया है।

8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में कार्य कर रहा सेल

लखनऊ मुख्यालय स्थित अग्नि नियंत्रण सेल के नोडल अफसर पीपी सिंह ने बताया कि सेल 24 घंटे मुस्तैद है। इसके लिए आठ-आठ घंटे की तीन-तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रदेश में कहीं भी वन में आग से जुड़ी घटनाओं की सूचना आमजन लखनऊ में हेल्पलाइन नंबर 0522-2977310 पर दे रहे हैं।

वहीं जनपदीय अधिकारी इन सूचनाओं पर कार्रवाई शुरू करने के साथ ही मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना प्रेषित कर रहे हैं। श्री सिंह के मुताबिक वनों में आग (Forest Fire)  की सूचना उनके मोबाइल नंबर 9452162054 पर भी दी जा सकती है। इसके अलावा सभी जनपदों में स्थानीय हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया गया है।

यूपी ने रिस्पांस टाइम तेज कर घटनाओं में की बेतहाशा कमी

आग लगने की सूचना मिलने के उपरांत यूपी के तंत्र ने घटनास्थल तक पहुंचने के रिस्पांस टाइम को कम किया। इससे घटनाओं को रोकने में काफी हद तक यूपी ने सफलता प्राप्त की। 2022 में 24 घंटे में यूपी में जहां 55.78 फीसदी घटनाओं को रोकने में सफलता मिलती थी, वहीं 2023 में 74.99 फीसदी घटनाओं पर अंकुश पाया गया। तेजी से कार्य करते हुए रिस्पांस टाइम और तेज होने की बदौलत योगी सरकार की मॉनिटरिंग से 2024 में 80.08 फीसदी घटनाओं में कमी दर्ज हुई।

इससे मिल रही मदद

प्रदेश में स्थापित अग्नि नियंत्रण सेल-115
मुख्य अग्नि नियंत्रण सेल- लखनऊ स्थित वन मुख्यालय
एफएसआई द्वारा वन अग्नि अलर्ट सूचना पाने वाले पंजीकृत अधिकारी/कर्मचारी- 3171
जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित
अग्नि रक्षक के रूप में स्थानीय ग्रामीणों की तैनाती कर लिया जा रहा सहयोग

योगी सरकार की मॉनीटरिंग से घटनाओं में आई कमी

योगी सरकार की मॉनीटरिंग का असर है कि ऐसी घटनाओं में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक…

2020 से 2021– 10275 मामले
2021 से 2022–6030 मामले
2022 से 2023– 3339 मामले
2023 से 2024– 4895 मामले
2024 से 14-04-2025—2597 मामले

Tags: forest fire
Previous Post

सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

Next Post

बड़े नगरों के समीपस्थ कस्बों तक मिले निजी सिटी ई-बस सेवा, आमजन को होगी बड़ी सुविधा: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
CM Yogi

बड़े नगरों के समीपस्थ कस्बों तक मिले निजी सिटी ई-बस सेवा, आमजन को होगी बड़ी सुविधा: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

JIO

84 दिन की वैलिडिटी के लिए रिलायंस जियो ला रहा है 329 रुपये का प्लान

19/08/2020
Gupteshwar pandey

बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने विधायक बनने की चाह में लिया VRS

08/10/2020
cinnamon benefits

दादी-नानी के नुस्खे: दालचीनी और शहद के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version