Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

Tarun Gogoi passed away

Tarun Gogoi passed away

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई  का सोमवार को निधन हो गया है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ये जानकारी दी। 86 साल के गोगोई पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

तरुण गोगोई तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वह 6 बार लोकसभा सांसद भी रहे थे। तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई वर्तमान में कांग्रेस सांसद हैं।

गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि- श्री तरुण गोगोई जी लोकप्रिय नेता और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिनका असम के साथ-साथ केंद्र में भी सालों का राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘निवार’, NDRF टीमें तैनात

वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि- “तरुण गोगोई सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने असम में सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और कुशल शिक्षक थे। मैं उन्हें तहे दिल से प्यार और उनका सम्मान करता था। मैं उन्हें याद करूंगा। गौरव और परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं।

Exit mobile version