Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

Former Assam cm tarun Gogoi

Former Assam cm tarun Gogoi

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोगोई के शरीर कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

भारत की मध्यावधि वृद्धि को बढ़ावा मिलने उम्मीद

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से गोगोई की तबीयत बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर दवाओं की मदद से उनकी तबीयत में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले 48-72 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। गोगोई की तबीयत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि 86 वर्षीय दिग्गज राजनेता तरुण गोगोई हाल ही में कोरोना से उबरे थे। कोरोना से ठीक होने के बाद बीते दो नवंबर को तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

गोगई असम के मुख्यमंत्री रहे हैं। साल 2001 से 2016 तक लगातार तीन बार वह राज्य की सीएम की कुर्सी संभाल चुके हैं। 26 अगस्त को कोरोना संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Exit mobile version