Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या धाम के पूर्व पार्षद को मारी गई गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

Former Ayodhya Dham councilor Alok Singh shot

Former Ayodhya Dham councilor Alok Singh shot

अयोध्या। जिले में दशहरे के दिन गुरुवार को अयोध्या धाम के पूर्व पार्षद आलोक सिंह (Alok Singh) को गोली मार दी गई। गंभीर अवस्था में उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। आलोक सिंह को तब गोली मारी गई, जब वह पार्टनर के साथ बातचीत कर रहे थे।

आलोक सिंह (Alok Singh) प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अयोध्या पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र केराम घाट चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने बीजेपी के पूर्व पार्षद और रनर प्रत्याशी आलोक सिहं (Alok Singh) को गोली मारी गई। आलोक सिंह दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के लिए अपने कमेटी के सदस्यों के साथ दुर्गा पंडाल से राम घाट चौराहे पर पहुंचे थे। तभी डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर एक युवक ने उनको गोली मार दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहित पांडे नाम के युवक को घटना के हिरासत में लिया गया है। वहीं गोली लगने के बाद आलोक सिंह को दसरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक गोली उनकी गर्दन के पास तो दूसरी गोली कंधे के मारी गई है।

Exit mobile version