Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य Former Bengal CM Buddhadeb Bhattacharya

बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य

नई दिल्ली। बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या को बुधवार दोपहर कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस से संबंधी गंभीर समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर उनके ऑक्सीजन लेवल की निगरानी कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई, जो अच्छी बात है।

किसानों से छल-कपट कर उन्हें तबाही की ओर धकेला जा रहा है: सचिन पायलट
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या के अस्पताल में भर्ती होने के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, डॉक्टर ने फ्लू क्लीनिक में सीपीआई नेता को देखा। निजी अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि हम उनका इलाज कर रहे हैं। हमारे फ्लू क्लीनिक में सभी परीक्षण किए जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उनको हॉस्पिटल में रखा जाएगा कि नहीं।

दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द करने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

बुद्धदेव भट्टाचार्य बंगाल 2000 से 2011 तक बंगाल के सीएम रह चुके हैं। वह काफी समय से सांस की समस्या और भी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। बीमारियों के चलते उन्हें सीपीएम के पोलितब्यूरो, केंद्र समिति और राज्य सचिवालय से हटा दिया गया था।  पिछले साल भी उन्हें ब्लड प्रेशर कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Exit mobile version