Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BJP के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव का कोरोना से निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ शहर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भार्गव का आज कोरोना से निधन हो गया। वे एक माह से अधिक समय से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

प्रदीप भार्गव को लालजी टण्डन फाउंडेशन का सचिव और एलडीए का सदस्य बनाया गया था। वह दो बार भाजपा के शहर अध्यक्ष रहे। अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष व अन्य पदों पर भी उन्होंने जिम्मेदारी सम्भाली थी।

वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी, दो बहुएं एवं नाती, पोतों वाला भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। प्रदीप भार्गव के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश में आज से शुरू हुई क्लास 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास

भाजपा के वर्तमान शहर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रदीप के गुजर जाने के समाचार को सुनने के बाद अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे लखनऊ भाजपा परिवार के लिए दु:ख की घड़ी बताया। मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि कुछ कहने को शब्द नहीं मिल रहे। विश्वास नहीं हो रहा।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदीप भार्गव के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। आपका जाना भारतीय जनता पार्टी व हम सभी की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामन्त्री सुनील, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी प्रदीप के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

Exit mobile version