Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सिंह का निधन, 78 वर्ष में ली अंतिम सांस

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे कमलेश सिंह का लखनऊ में रविवार सुबह निधन हो गया। पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

कमेलश सिंह बीजेपी से 1991 एवं 1998 में विधायक चुने गए थे। इसके पूर्व वे तुलसीपुर के ब्लाक प्रमुख भी रहे। श्री सिंह (78वर्ष) भगवानपुर के रहने वाले थे।

बुरी खबर : 1 नवंबर से बंद हो जाएगा Whatsapp, जानिए कारण..

उनका आज देर शाम उनके पैतृक गांव भगवानपुर तुलसीपुर में ही अंतिम संस्कार होगा।

कमलेश सिंह के निधन पर देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता और विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने दुख जताया है।

Exit mobile version