Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर लगा फायरिंग का आरोप, जाने पूरा मामला

Murder

Murder

पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर साथियों के साथ ग्रामीण के घर पर हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा मगरासा निवासी राकेश कुमार ने रविवार देर शाम गांव के ही रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर के पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इसमे वह गिर गए। इसे लेकर शिकायत करने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर गए। आरोप है कि उनके बेटे ने पहले गाली गलौज की।

फिर साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। तमंचे से हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना यूपी 112 पर दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर जहानाबाद नरेश कश्यप ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। गोली चलने का अभी कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

मामले की जांच करा रहे है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी है। अभी तक कि जांच में मामला राजनीतिक रंजिश का निकलकर आ रहा है।

Exit mobile version