• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुशासनहीनता के चलते बसपा के पूर्व विधायक दूसरी बार पार्टी से निष्कासित

Writer D by Writer D
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, चंदौली, राजनीति
0
former BSP mla expelled

बसपा के पूर्व विधायक पार्टी से निष्कासित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बसपा  ने चकिया के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार एडवोकेट को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की गई है।

पूर्व विधायक को दूसरी बार पार्टी से बाहर किया गया है। पूर्व में भी इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए निष्कासित किया गया था। हालांकि कुछ ही दिनों बाद ये दोबारा पार्टी में शामिल हो गए और प्रमुख पदों पर भी रहे।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए निष्कासन के बाबत बाकायदा एक पत्र जारी किया। बताया कि विभिन्न सूत्रों से छानबीन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने को लेकर पूर्व विधायक को कई दफा चेतावनी दी गई थी। लेकिन इनकी कार्यशैली में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। लिहाजा पार्टी हित में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार को निष्कासित कर दिया गया है।

मौत का सफर! टूरिस्ट बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत, पांच की मौत

बता दें कि जितेंद्र कुमार एडवोकेट को 2019 में भी निष्काषित किया था. इस दौरान सपा बसपा गठबंधन के तहत राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट सपा को दिए जाने के बाद से नाराज थे और उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम से दूरी बनाई थी। उस दौरान जितेंद्र चकिया में गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल भी नहीं हुए थे।

जितेंद्र कुमार एडवोकेट रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से टिकट के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए थे। सपा के हिस्से में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट आने के बाद उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उसके बाद वह दूसरे दल से भी टिकट के लिये जुटे थे और लगातार पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे। इसी को लेकर बसपा ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।

Tags: bsppolitical newsup newsपूर्व विधायक जितेंद्र कुमार
Previous Post

मौत का सफर! टूरिस्ट बस-ट्रक में भीषण भिड़ंत, पांच की मौत

Next Post

राष्ट्रपति कोविद आज करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, गंगा आरती में होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
president ramnath kovid

राष्ट्रपति कोविद आज करेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, गंगा आरती में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

महिला आरक्षण पर सपा सांसद डिंपल यादव बोली- बिल का समर्थन करती हूं, लेकिन…

19/09/2023

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

04/02/2022
arrested

बिजली विभाग के गोदाम में हुई डकैती का खुलसा, दस लाख के सामान समेत 16 गिरफ्तार

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version