Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का कोरोना से निधन

Ranjit Sinha

Ranjit Sinha

देश में कोरोना से मौतों की तादाद बढ़ती जा रही है। इस बीच सीबीआई के पूर्व डॉयरेक्टर रंजीत सिन्हा की भी कोरोना से मौत हो गई है।

वह 68 वर्ष के थे।

गुरुवार रात ही रंजीत सिन्हा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। रंजीत सिन्हा 1974 बिहार कैडर के आईपीएस अफसर थे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

रंजीत सिन्हा, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल के महानिदेशक रहे थे। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल का भी नेतृत्व किया था। बतौर सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति से पहले रंजीत सिन्हा पटना और दिल्ली में सीबीआई के वरिष्ठ पदों पर रहे थे. वह 2012 में सीबीआई प्रमुख बने थे।

Exit mobile version