• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, PGI पहुंचे CM योगी

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Kalyan Singh

Kalyan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारीजन मौजूद हैं।

बता दें कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण ही अभी भी उन्हें लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा गया है। उनकी हर पल मॉनिटरिंग के लिए कई विभागों की टीम काम कर रही है।

गौरतलब है कि यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को 4 जुलाई को संक्रमण और बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

कर्नाटक के नए CM  की कवायद तेज, मुख्यमंत्री चुनने के लिए बेंगलुरु जा रहे अरुण सिंह

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूपी के सीएम योगी से जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सीएम योगी भी लगातार अस्‍पताल जाते रहते हैं।

वहीं, यूपी की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन, यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता अस्‍पताल का दौरा कर चुके हैं।

Tags: Former CM Kalyan Singhkalyan singh critical conditionkalyan singh health bulletinkalyan singh health news
Previous Post

देश में 42 हजार से अधिक कोरोना के मरीज हुये ठीक, नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम

Next Post

ब्रिटिश हाई कोर्ट ने विजय माल्या को घोषित किया दिवालिया, भारत को आसान हुआ संपत्ति जब्त करने का रास्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

ब्रिटिश हाई कोर्ट ने विजय माल्या को घोषित किया दिवालिया, भारत को आसान हुआ संपत्ति जब्त करने का रास्ता

यह भी पढ़ें

अफगान लड़कों ने तालिबान को दी ज़बरदस्त टक्कर, जिला प्रमुख समेत 50 ढेर

23/08/2021
magh mela

महाकुंभ की तरह माघ मेला 2026 को दिव्य भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

08/12/2025
Murder

कुल्हाड़ी से कर दी दोस्त की निर्मम हत्या

02/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version