Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक, वेंटीलेटर सपोर्ट पर

kalyan singh

kalyan singh

संजय गांधी पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीजीआई पहुंचकर श्री सिंह का हालचाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कानून मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हद्य नारायण दीक्षित ने भी अस्पताल जाकर हाल जाना।

कल्याण सिंह चार जुलाई से पीजीआई में भर्ती हैं। मंगलवार से अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सांस लेने में बढ़ी दिक्कत के चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। बुधवार दोपहर से उनकी हालत और खराब हो गयी। दिल, गुर्दा, लिवर, दिमाग और अन्य अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर पाने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया।

कुल निर्धारित लक्ष्य 26.89 लाख मी0टन के सापेक्ष 17.69 लाख मी0टन यूरिया उपलब्ध : शाही

पीजीआई के निदेशक डॉ.आर.के.धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह सांस नहीं ले पा रहे थे। मंगलवार की रात उनके फेफड़ों को ऑक्सीजन न मिलने पर डॉक्टरों ने उनके गले में ट्यूब (मैकेनिकल वेंटिलेशन) डाल कर ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद बुधवार की रात उनकी स्थिति  बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। इलाज में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गुरूवार की सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा लिया है।

डॉक्टरों ने उनकी हालत अत्यंत नाजुक बताई है। मालूम हो कि 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह के इलाज में जुटी है। इनमें दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विशेष डॉक्टर शामिल हैं।

Exit mobile version